पुवायां तहसील में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुवायां तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिला सचिव सतेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर पुवायां के गांधी पार्क में एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए राजीव चौक होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सतीश चंद्रा को सौंपा।
ज्ञापन में रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को वापस लिए जाने, फोन जासूसी मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, कृष्णऔतार पांडेय, आशीष तिवारी, शिवशंकर लाल, अवनीश त्रिपाठी, शैलेंद्र अवस्थी, वारिश मंसूरी, संजीव कुमार, करणवीर, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, वीरपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद