फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली प्रभात फेरी, जयकारों से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
शाहजहांपुर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक आश्रम कुटिया - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक आश्रम (कुटिया साहिब) से प्रभात फेरी निकाली गई। इसका जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही लोगों ने माथा टेका और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रविवार सुबह निकली प्रभात फेरी का मोहनगंज, टाउन हॉल, सदर, निशात रोड से होकर गुरुद्वारा कुटिया साहिब में समापन हुआ।
विज्ञापन

प्रभात फेरी में गुरु महाराज के स्वरूप विराजमान रहे, जहां पर सिख संगत ने माथा टेका और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस बीच गुरु नानक देव व संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रास्ते में सरदार गुरबचन सिंह माटा, कमलेश कौर माटा आदि की ओर से उनके निवास पर प्रभातफेरी का स्वागत किया। साथ ही संगत को जलपान ग्रहण कराया। गुरुद्वारा कुटिया साहिब के प्रबंधक राजेंद्र सिंह मिंटू, जसप्रीत सिंह कोमल, गुरदीप सिंह राजा, रानू, गोल्डी, मनमोहन सिंह, राजा आदि मौजूद रहे।
आज से रोजाना सुबह छह बजे निकलेगी प्रभात फेरी
गुरदीप सिंह राजा ने बताया कि प्रभात फेरी 15 नवंबर से रोजाना सुबह 6 से 7 बजे तक नगर भ्रमण करेगी। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 19 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, 19 की शाम व 20 को सुबह गुरुद्वारा कुटिया साहिब, 20 की रात गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर रामनगर में मनाया जाएगा। दरबार साहिब श्री अमृतसर के हजूरी रागी कमलजीत सिंह कीर्तन से सिख संगत को निहाल करेंगे।

प्रभातफेरी में कीर्तन चलते महिला सिख संगत । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

प्रभातफेरी में गतका का प्रदर्शन करते युवा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक आश्रम कुटिया - फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें