फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से 500 घरों में 18 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। सराय मोहल्ले में लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर शनिवार को देर रात करीब एक बजे बिजली की ओवरलोडिंग से फुंक जाने के कारण सराय और कायस्थान मोहल्ले के करीब 500 घरों में 18 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मोहल्ले के उपभोक्ता उमस भरी भीषण गर्मी में पूरी रात बिजली नहीं मिलने से परेशान हो गए और नींद को तरस गए। सुबह तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो गया क्योंकि तब तक पानी की टंकियां खाली हाे चुकी थीं। विद्युत कर्मचारियों ने रविवार को दोपहर नया ट्रांसफाॅर्मर लगा कर 18 घंटे बाद आपूर्ति करा दी। एसई अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर दोनों मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें