फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खंभों को सुरक्षित करने की कवायद तेज

विज्ञापन
बिजली के खंभों के पास मिट्टी डालती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए इनकमिंग के खंभों को मानसून आने से पहले ही सुरक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया है। हरदोई के आगमपुर से गर्रा नदी से होकर गुजरने वाली लाइन गत दो वर्ष पूर्व नदी में आई बाढ़ की चपेट में आ गई थी। पानी नदी के किनारे तक पहुंचा था। इसके चलते लगभग एक सप्ताह बिजली आपूर्ति बाधित रही थी।
विज्ञापन

मानसून आने से पहले जेई ब्रजेश निषाद ने कुर्रियाकलां क्षेत्र में लाइन को सही कराने का कार्य शुरू किया है। बारिश शुरू होने से पहले नदी के आसपास जलभराव की आशंका के चलते खंभे के पास जेसीबी से मिट्टी डलवाकर सुरक्षित कर दिया गया है। जिससे आने वाले समय में विद्युत आपूर्ति ठप नहीं हो सके। अधिशासी अभियंता प्रबोध राजपूत ने बताया कि बाढ़ की आशंका के चलते मानसून से पहले ही कार्य कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें