फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई ठप, गांव के लोगों ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव इमलिया के लोग एक सप्ताह से बिजली नहीं मिलने से परेशान हैं। गांव के तमाम लोगों ने रविवार को एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार को प्रार्थनापत्र देकर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। इमलिया के रामशंकर मिश्रा, रामरतन, चंद्रपाल, मनसुखलाल, धर्मपाल, राजेश, शंकरलाल, पंकज, राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, सुरजीत कुमार सहित तमाम लोग रविवार को मिथलेश कुमार से मिले। गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव में एक सप्ताह से बिजली सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। गांव में करीब 50 कनेक्शनों के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर कम क्षमता का होने के कारण आए दिन खराब हो जाता है। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखे जाने और ट्रांसफार्मर का स्थान बदले जाने से समस्या का समाधान हो सकता है। मिथलेश कुमार ने गांव के लोगों को समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें