फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में गहराया बिजली संकट, घंटों बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद की बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। मंगलवार को कई मोहल्लों में घंटों बिजली गायब रही। लगातार बिजली न आने से घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए और उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

जर्जर लाइनों के कारण लाइनों में फाल्ट होते रहने से बार-बार शटडाउन लिया जाता है और सप्लाई ठप हो जाती है। यह समस्या रोज की है। इससे उपभोक्ताओं को बमुश्किल दस से बारह घंटे ही बिजली नसीब हो पाती है। 29 अगस्त को कई फाल्ट सही करने में कई घंटे सप्लाई ठप रही, जिससे लोगों के सब्र का बांध टूट गया और लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम सौरभ भट्ट से की। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद फाल्ट सही हो सका।
मंगलवार सुबह पांच बजे ही ब्रह्मनान, खेड़ा, कानूनगोयान मोहल्लों की सप्लाई ठप हो गई, जबकि अन्य जगह सप्लाई चालू रही। दोपहर तक सप्लाई न आने पर परेशान लोगों ने जानकारी करनी शुरू की और प्रभावित मोहल्लों के तमाम उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर विरोध जताया। इसके बाद पूरे नगर की आपूर्ति रोककर बिजली उपकेंद्र में आए फाल्ट को सही करने की कवायद शुरू हो सकी। शाम पांच बजे तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। इसको लेकर लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि बिजली उपकेंद्र पर तकनीकी खामी हो जाने के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। फाल्ट को सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें