फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित नई शिक्षा नीति और श्रम नीति की खामियों समेत लगातार बढ़ती महंगाई को निशाने पर लेकर जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाइक रैली निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कई समस्याओं का उल्लेख कर उनका निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ता खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। उन्होंने बाइकों पर पार्टी के झंडे लगाए और लाल रंग की टोपियां पहनकर जिलाध्यक्ष हरनाम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व मेें नारेबाजी करते हुए चल पड़े। कलक्ट्रेट परिसर में भी उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश मेें महंगाई से जनता त्रस्त है।
संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रही है। पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति खत्म कर दी गई और किसानों को बंधुआ बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार कुछ भी समझने, सुनने और मानने को तैयार नहीं है। प्रदर्शन में श्याम सिंह, सर्वेश कुमार कुशवाहा, पंकज कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुुशवाहा, कुनेंद्र पाल, सतीश मौर्य, मानवेंद्र मौर्य, सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें