फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक लोगों को लेकर आएं भाजपा कार्यकर्ता : विश्नोई

विज्ञापन
शाहजहांपुर के पार्टी कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शलिल विश्नोई का स्वागत करते पार्टी क - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी के संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विशनोई ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलों से कम से कम दस हजार लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित करें।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाते हुए बाइक पर दो-दो लोगों को लाएं। महिला कार्यकर्ता समूह बनाकर रैली स्थल में रवाना हों। क्षेत्रीय रैली संयोजक आलोक गुप्ता ने कहा कि शाहजहांपुर का कार्यकर्ता अगर चाहें तो निर्धारित संख्या से दोगुने कार्यकर्ताओं को ला सकता है।
क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा ने भी संबोधित किया। महानगर महामंत्री अंशुल चौहान, महामंत्री नवनीत पाठक, शिवओम वर्मा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, राजमल वाजपेयी, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष श्यामबाबू दीक्षित, रूपेश वर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनोद कनौजिया, सुनील मालवीय, सारंग मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भी जिला कार्यालय में हुई। महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, अमन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें