फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विक्की बग्गा की तलाश में दूसरे जिलों में गईं पुलिस टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में चार साल के मासूम को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर व उनकी पत्नी शिवांगी ग्रोवर की फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में सोमवार को रामनगर कॉलोनी निवासी विक्की बग्गा की तलाश में तीन टीमों को तीन जिलों में भेजा गया। वहीं, पुलिस की दो टीमें पहले से दिल्ली और लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात हुई घटना के दूसरे दिन शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोजा पुलिस ने आरोपी शैंकी आनंद को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। पुलिस को आरोपी शैंकी आनंद के मोबाइल से काफी साक्ष्य मिले हैं। पता चला कि सचिन ग्रोवर के साथ आरोपी की ब्याज के रुपयों के लिए घटना से करीब 48 घंटे पूर्व कई बार बात हुई।
शैंकी परिवार के सामने भंडाफोड़ व बेइज्जत करने की धमकी देकर रुपया वसूलता था। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में तीन शहरों में तीन टीमें गईं हुईं हैं। एफआईआर में एक अज्ञात का भी जिक्र किया गया है, लेकिन अब तक की विवेचना में ऐसा कोई प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन


सूदखोरों की आईं सात शिकायतें, सीओ को दी गई जांच

शाहजहांपुर। सूदखोरों की वजह से दंपती व उनके बेटे की मौत के बाद पुलिस ने सूदखोरों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पहले दिन सात शिकायतें आईं हैं।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सूदखोरी पर प्रभावी रोकथाम के लिए सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7839860856 जारी किया है। कोई भी पीड़ित इस नंबर पर सूदखोरों एवं सूदखोरी के विरुद्ध सूचना देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। पुलिस द्वारा सूदखोर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्र से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर सात शिकायतें आईं हैं। शिकायतों के आधार पर थाना क्षेत्र के सीओ को जिम्मेदारी दी गई है।
सीओ मामलों की जांच करेंगे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने बताया कि विक्की बग्गा की तलाश में टीमें लगी हुईं हैं। तीन टीमें बाहर भी भेजी गईं हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। संवाद

भाजपा पार्षद पर हुए केस में साक्ष्य जुटा रही पुलिस
सूदखोरों से तंग आकर जहर खाने वाले चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी आलम की हालत अब ठीक बताई गई है। उनकी पत्नी अजरा बानो की ओर से भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना समेत सात नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
अजरा बानो ने बताया था कि कुछ समय पूर्व मोहल्ला मंडी निवासी भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना, दुर्गा टॉकीज के पास रहने वाले मोहम्मद शबाब, मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नदीम, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के बाडीगांव निवासी सलीम से डेयरी के काम में नुकसान होने पर रुपया उधार लिया था। रुपया निपटाने के बाद भी सूदखोर पति को परेशान कर रहे थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें