फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फिल्म अभिनेता राजपाल को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट

Sat, 25 Jan 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पाकिस्तान से धमकी भरा ई-मेल मिलने पर यहां पैतृक गांव आए अभिनेता राजपाल यादव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। शनिवार को उनके पिता के अंतिम संस्कार में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों ने उनकी सुरक्षा का खाका तैयार किया। पूरे सर्किल के थाने का फोर्स लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, कॉमेडियन कपिल शर्मा, कोरियाेग्राफर रेमो डिसूजा समेत मनोरंजन उद्योग के कई लोगाें के पास धमकी भरे ई-मेल आए हैं। अभिनेता राजपाल यादव ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज कराया है। इधर, राजपाल यादव के पिता का निधन होने के बाद वह शुक्रवार को अपने पैतृक गांव बंडा के कुंडरा आ गए हैं। शनिवार को पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में राजपाल यादव को धमकी मिलने के चलते सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में सर्किल का पुलिस बल लगाया जाएगा। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था कराई जाएगी। पुलिस बल को लगाने का खाका तैयार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें