फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामगंगा में 212 कछुए छोड़े, संरक्षण का लिया संकल्प

Sat, 25 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में रामगंगा नदी ​​स्थित गोरा घाट पर हुआ कार्यक्रम। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति एवं वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) इंडिया की ओर से जलालाबाद में रामगंगा नदी स्थित गोरा घाट पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 212 कछुओं को रामगंगा में छोड़ा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी कछुओं के अंडों को और अधिक संख्या में संरक्षित करने की योजना है। डब्ल्यूूडब्ल्यूएफ के लीड जलीय जैव विविधता संजीव यादव ने जनपद में पाई जाने वाली कछुओं की मुख्य प्रजाति जैसे बटागुर ढोंगोका व पंगशुरा टेंटोरिया के बारे में जानकारी दी। समन्वयक डाॅ. मोहम्मद आलम ने कहा कि कछुए को नदी के पारिस्थितिकीय तंत्र का अहम हिस्सा होते हैं। एसडीओ डाॅ. सुशील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. विनय कुमार सक्सेना ने किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी विशाल रावत, वन दरोगा हरीलाल यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें