फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोकशी कर रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली, सिपाही भी घायल

Mon, 05 Aug 2024 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो तस्करों के पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ सिपाही, बदमाशों के पैरों में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में गांव कमलापुर की नहर की पुलिया के पास रविवार रात गोकशी कर रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

 
मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस को रविवार रात 12 बजे कमलापुर गांव की नहर की पुलिया के पास गोवंशीय पशु की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही गोकशी कर रहे आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 

लखनऊ की युवती से दुष्कर्म: बरेली में दूसरे समुदाय के युवकों ने लूटी आबरू, 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा
विज्ञापन


पुलिस की फायरिंग से ग्राम खैरपुर मिल्कीपुर का रहने वाला मो. जफर कुरैशी और ग्राम आलमपुर निवासी रहीम खान दायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बायें हाथ में गोली लगने से सिपाही तरुण सिरोही घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान पांच आरोपी भाग गए। 

विज्ञापन

मौके से पकड़े गए तीन आरोपी 
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर के आसिफ कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को घटनास्थल से दो तमंचे, गोकशी के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। मौके से गिरफ्तार मो. जफर कुरैशी, रहीम खान और आसिफ को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 



एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि फरार युनुस निवासी ग्राम खैरपुर, साजिद निवासी ग्राम आलमपुर, अल्लाहद्दीन निवासी ग्राम वीरमपुर, गफ्फार निवासी ग्राम आलमपुर और मुन्ना की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें