दो पशुओं को मारा था
सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने ही नईम, अनस के अलावा तालगांव के रहने वाले रिजवान के साथ मिलकर दो गोवंशीय पशुओं की हत्या की थी। कट्टों मे मांस पैक कर नसीम की कार में लदवाया था। इसको नसीम बेचने के लिये बीसलपुर ले गया था। नसीम ने वापस आकर सभी को दो-दो हजार रुपये दिए थे। रुपये उन लोगों ने ईद पर खर्च कर लिए थे।
फुरकान को बेचा मांस
नसीम ने बताया कि उसने मांस को फुरकान निवासी बीसलपुर, पीलीभीत को बेच दिया था। उसके गांव के कुछ लोग खटीमा, उत्तराखंड में रहते हैं जिनको भी वे लोग मांस बेच आते हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति मौके से नईम से थैले में मांस लेकर चला गया था। उसे नईम ही जानता है। पुलिस ने नसीम उर्फ चिरागी, सलमान, रिजवान उर्फ पैदा, अनस, नईम, अफजाल, फुरकान व एक अज्ञात के खिलाफ निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।