फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गाय से टकराकर घायल, फिर अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस सांड़ से टकराई... युवक की मौत

Tue, 01 Apr 2025 10:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार को एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में गाय से टकराने के बाद घायल हुए बाइक सवार युवक को बरेली ले जा रही एंबुलेंस से तिलहर में हाईवे पर एक सांड़ टकरा गया। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल युवक के चाचा और मां घायल हो गए। इधर, जब तक दूसरे वाहन का इंतजाम किया गया तब तक युवक की जान चली गई।   

विज्ञापन


निगोही के मोहल्ला भगत सिंह निवासी वाहिद का 18 वर्षीय पुत्र मो. वारिस ईद के लिए पीलीभीत जिले के करेली थानांतर्गत पसियापुर गांव से दूध लेकर बाइक से आ रहा था। रविवार को शाम करीब सात बजे पुवायां मार्ग पर चेनारुरिया गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई। गाय से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में मो. वारिस गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर नितिन चौधरी ने उसकी दशा चिंताजनक देख राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां उपचार से हालत में सुधार नहीं आया तो घर वाले उसे बरेली रेफर कराकर एक एंबुलेंस से चल दिए। जिस एंबुलेंस से घायल मो. वारिस को परिजन ले जा रहे थे, वह तिलहर से कुछ आगे हाईवे पर एक सांड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठीं घायल की मां नफीसा और चाचा छोटे लल्ला को भी चोटें आ गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में हुई घटना की कहानी: घर में घुसकर हमला... फायरिंग-मारपीट, एसपी सिटी ने बताया किसने भड़काया माहौल

घरवालों ने बरेली जाने के लिए दूसरी एंबुलेंस बुलाई, लेकिन इससे पहले मो. वारिस की सांसें थम गईं। ईद के त्योहार पर उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। मृतक के माता-पिता समेत छोटे भाई अरबाज और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवालों के अनुसार, वह हरियाणा में राज मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था और ईद मनाने गत बुधवार को ही घर आया था।

Trending Videos

यमराज बनकर सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु 
प्रशासन के तमाम दावों के बीच छुट्टा पशु यमराज बनकर सड़कों पर घूम रहे हैं। वहीं, सांड़ खेतों में व राह चलते लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, 4000 से अधिक पशु जिले में छुट्टा घूम रहे हैं।

वर्तमान में ये है स्थिति
  • 123 गोआश्रय स्थलों में संरक्षित पशु- 15,179 
  • सहभागिता योजना में सुपुर्द किए गए पशु- 9049 
  • कुल संरक्षित पशुओं की संख्या- 24,228 
  • 10 वृहद गोसंरक्षण केंद्र निर्माणाधीन 
  • 3 वृहद गोसंरक्षण केंद्रों को मिली स्वीकृति
  • मनरेगा से मिले 75 गोआश्रय स्थलों में 65 का निर्माण पूरा
  • 22 कैटल कैचर पशु पकड़ने के लिए उपलब्ध

सीवीओ डॉ. राजेंद्र गंगवार ने बताया कि जल्द ही 10 वृहद गोशालाओं को निर्माण पूरा हो जाएगा। छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन

नीलगाय की चपेट में आकर डॉक्टर घायल
देवकली में पूरनपुर मार्ग पर स्थित एक नर्सिंग होम में कार्यरत गांव सैदापुर निवासी डॉ. अखिलेश सोमवार को दोपहर गहलुईया गांव में एक मरीज को देखने के बाद बाइक से लौट रह थे। लुहिचा गांव के मोड़ के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकराकर वे घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से बंडा सीएचसी पर भेजा, लेकिन वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें