फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 50 लाख रुपये की अफीम बरामद

Thu, 08 Feb 2024 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मीरानपुर कटरा इलाके में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों से 585 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। 
विज्ञापन
अफीम तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा इलाके में पुलिस ने जैतीपुर से खैरपुर जाने वाले रास्ते पर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 585 ग्राम अफीम को बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 50 लाख 80 रुपये होगी।

विज्ञापन


बुधवार रात में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर ने बरेली व बदायूं के तस्करों द्वारा अफीम की खेप लाने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने खैरपुर से जैतीपुर जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास घेराबंरी कर दो तस्करों को दबोच लिया। 

एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि तस्करों के पास से 585 ग्राम अफीम बरामद हुई। पलिस ने विशाल कश्यप निवासी ग्राम बल्लिया थाना भमोरा जिला बरेली व नवनीत निवासी दियूनी थाना दातागंज बदायूं को गिरफ्तार किया। दोनों ने राज निवासी बिनावर के माध्यम से बरेली के आंवला निवासी टीकाराम से अफीम खरीदी थी। होटल-ढाबों पर अफीम की बिक्री करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें