फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली

Tue, 09 Jan 2024 03:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस की गोकशी के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट व गोकशी के मुकदमों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका दूसरा साथी मौका पाकर बाइक से फरार हो गया। 

विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तिलहर इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह मंगलवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे पुलिस बल के साथ जैतीपुर रोड पर गांव भुडेली के पास गश्त पर थे। इसी दौरान गांव भुडेली के पास सड़क पर बाइक सवार दो व्यक्ति देखे गए। जब पुलिस टीम उनके पास पहुंची, तब एक युवक बाइक लेकर जैतीपुर की ओर भाग गया जबकि दूसरा युवक भुडेली में खेतों की ओर भागा। 

बरेली का रहने वाला है बदमाश 
पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। उसने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान इंस्पेक्टर और एसआई घनश्याम ने युवक पर एक-एक फायर किया। एक गोली बदमाश के बायें पैर में लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 50 वर्षीय आरिफ निवासी परतापुर चौधरी थाना इज्जत नगर बरेली का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ गैंगस्टर एक्ट का वांछित और  25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त है। उसका दूसरा साथी 22 वर्षीय शाकिर निवासी पीर बहौडा इज्जतनगर (बरेली) हाल निवासी मुड़िया जागीर थाना देवरनिया बरेली भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरिफ के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरिफ बरेली के इज्जतनगर, शाहजहांपुर तिलहर और कटरा थानों में गैंगस्टर और गोकशी के मुकदमों में वांछित था। भेष बदलकर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में गोकशी करता था। आरिफ पर गोकशी आदि के 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरिफ ने बताया कि वह गोवशं पकड़ने की फिराक में था। वह संरक्षित पशुओं का मांस बेचकर अपना खर्चा पूरा करता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरिफ पर पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें