फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ : इनामी हिस्ट्रीशीटर बिलाल को लगी गोली, उसका साथी हुआ फरार

Wed, 19 Jun 2024 10:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर बिलाल को दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस निगरानी में उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र में पुलिस की शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हुआ है। घायल बदमाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दूसरा बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन


सीओ पंकज पंत ने बताया कि 19 जून की सुबह तीन बजे खुटार थाना प्रभारी संजय कुमार को सूचना मिली कि मूलरूप से गांव जादौंपुर कलां और वर्तमान में गांव बरकलीगंज निवासी खुटार थाने का हिस्ट्रीशीटर बिलाल उर्फ हजरत नूर अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी से मिलने गांव टाहखुर्द कलां गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग 
पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी की तो बिलाल और उसका साथ पुवायां की ओर भाग निकले। सूचना पाकर गांव गंगसरा में पुवायां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाश गांव औरंगााबाद जाने वाले मार्ग पर भाग निकले। पुलिस के पीछा करने पर बदमााशों ने गांव बरौना जंगल तिराहे पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

जवाबी फायरिंग में बिलाल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला। पुलिस ने बिलाल को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। सीएचसी से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बिलाल पर 15 हजार रुपये का इनाम भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें