मृतक किशोरी के परिवार की महिलाएं व रिश्तेदार
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो किशोरी पूरी तरह से जल चुकी थी। आत्महत्या का कारण परिजन स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
ग्राम रुकनपुर में अरिल नदी के पुल के पास रहने वाले गंगाराम श्रीवास्तव की पुत्री सरस्वती सोमवार रात अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब एक बजे कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो घर के बाहर सो रहे पिता गंगाराम और मां ममता अंदर आए।