फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत को हराकर शाहजहांपुर चैंपियन

Sun, 12 Apr 2015 09:11 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कृभको श्याम फर्टिलाइजर मैदान पर चल रही अंडर-16 अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल मैच में शाहजहांपुर ने पीलीभीत को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाली करने उतरी पीलीभीत की टीम ने 40 ओवरों में नौ विकेट खोकर 101 रन बनाए। इसमें अनश ने 31, सचिन 16 रनों की पारी खेली। शाहजहांपुर की ओर से अरीब ने चार विकेट, सचिन और सौरभ ने दो-दो विकेट लिए। शाहजहांपुर की टीम ने 22 आवरों सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सचित ने 26, अरीब ने 16, नितिन और आदर्श ने 12-12 रन बनाए। मैन ऑफ दी मैच अरीब को चुना गया। मैच में अंपायरिंग शिशिर मेहरोत्रा और पाल ने की, जबकि स्कोरिंग इरफान ने की। विजेता और उपविजेता टीम को संयुक्त महाप्रबंधक वीके शुक्ला ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आनंद पाठक, अतुल सक्सेना, आलोक, राजेंद्र प्रसाद, मनोज यादव, शैलेंद्र पांडेय, यूपीसीए के सेलेक्टर कपिल पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें