फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में तालाब में गिरी वृद्धा को लोगों ने बचाया

विज्ञापन
खुटार में तालाब से वृद्घा को निकालकर लाते लोग और पुलिस - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। मोहल्ला इंदिरानगर निवासी कालीचरण की पत्नी 75 वर्षीय रामबेटी मंगलवार दोपहर अचानक तालाब में गिर गई। वृद्धा को तालाब में डूबते हुए देखकर मोहल्ले के कई लोगों ने बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर रोमबेटी को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

रामबेटी के पुत्र बलराम गुप्ता ने बताया कि उनकी चूड़ी वाली गली के पास पान की दुकान है। मंगलवार दोपहर को उनकी मां रामबेटी घूमने निकल गई। परिजन ने मोहल्ले में जानकारी ली, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। कुछ देर बार जानकारी मिली कि रामबेटी मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी के एक तालाब में डूब गई हैं। जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक मोहल्ले के कई लोगों ने टिन शेड, रस्सी और सीढ़ी डालकर रामबेटी को तालाब से बाहर निकाल लिया था।
किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से परिजनों ने रामबेटी को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों ने जिला अस्पताल में रामबेटी की हालत में पहले से सुधार बताया है।

खुटार में तालाब में गिरी वृद्घा को बचाने का प्रयास करते लोग और मौके पर लगी भीड़- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें