फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से छतों का लिया जायजा, लाट साहब के जुलूस के मार्ग पर निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
लाट साहब के जुलूस को लेकर पुलिस के साथ रूट मार्च करते एसपी एस.आनंद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
भावलखेड़ा। लाट साहब के जुलूस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरे के जरिये छतों की निगरानी की। पूरे रूट पर पैदल मार्च निकालकर सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार शाम एसपी ने छोटे लाट साहब जुलूस के रूट सरायकाइयां तिराहे से पुत्तू लाल चौराहे तक ड्रोन कैमरों के जरिये छतों को चेक किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि रूट की विशेष तौर पर निगरानी की जाए। छतों पर ईंट-पत्थर आदि रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके बाद उन्होंने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। लोगों से कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है।
देर शाम वाल्मीकि बस्ती में शांति समिति की बैठक में एसपी सिटी संजय कुमार ने संभ्रांत नागरिकों से कहा कि होली पर शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए पुलिस का सहयोग करें। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, सीओ सिटी सरवर्णन टी, प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन रवि कुमार, अपराध निरीक्षक अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। होली पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने लाट साहब जुलूस निकलने के मार्गों का निरीक्षण किया। मोहल्ला सरायकाइयां से पुत्तूलाल चौराहा, केरूगंज मार्ग, चौक क्षेत्र में साफ-सफाई, चूना, एंटीलार्वा छिड़काव के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने, जुलूस मार्ग पर पड़े ईंट-पत्थरों को हटवाने के संबंधित को निर्देशित किया। बेरिकेडिंग के ऊपर जाली लगाने, पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त रखने, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।
अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी, अवर अभियंता निर्माण विक्रमाजीत सिंह यादव, जलकल से सूरज प्रजापति, थाना रामचंद्र मिशन के इंस्पेक्टर रवि कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती ने रामनगर में होली पर्व पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। उनके साथ क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पवन कुमार, राधेश्याम राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें