फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भारत की जीत पर झूम उठे लोग...तिरंगा लहराकर मनाई खुशी

विज्ञापन
चौक क्षेत्र ​स्थित एक शोरूम पर ​भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखते लोग। संवाद - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत पर लोग खुशी से झूम उठे। भारत के जीतते ही क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी जलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान तिरंगा लहराकर मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन

रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने चौकों-छक्कों की बारिश कर खेल प्रेमियों की उत्साहित किया। प्रत्येक छक्के और चौके पर लोगों ने तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कहीं नहीं टिक सकी। न्यूजीलैंड का हर विकेट गिरने पर खेल प्रेमी खुशी से उछल पड़े। भारतीय टीम की जीत पर खुशियां मनाई गईं। तिरंगा लहराकर आतिशबाजी छोड़ी गई।

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन ने बहुत शानदार बल्लेबाजी की। अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने धुआंधार बल्लेबाजी की। भारत ने शानदार जीत दर्ज कर दिल खुश कर दिया।
विज्ञापन

- मनोज यादव, क्रिकेटर

सकरात्मक सोच के साथ खेलते हुए और योजना के हिसाब से बल्लेबाजी व गेंदबाजी की गई। पावर प्ले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही भारत के पक्ष में रही। वहीं से मैच हमारे हाथ में आ गया। हर खिलाड़ी ने अपना रोल बहुत अच्छे से निभाया।
- वैभव नारंग, क्रिकेटर

संजू सैमसन ने शानदार तीसरी बार अर्द्धशतक लगाया। पूरी टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। उम्मीद है कि भारतीय टीम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेगी।
- इरफान खान

चौक क्षेत्र स्थित एक शोरूम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखते लोग। संवाद- फोटो : आईआईटी

चौक क्षेत्र स्थित एक शोरूम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखते लोग। संवाद- फोटो : आईआईटी

चौक क्षेत्र स्थित एक शोरूम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखते लोग। संवाद- फोटो : आईआईटी

चौक क्षेत्र स्थित एक शोरूम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखते लोग। संवाद- फोटो : आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें