कवल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी 35 वर्षीय कवल सिंह की रविवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। उन्हें बिजली के केबल में लगे कट पर गिरने से करंट लग गया था।
मृतक के साले अमरजीत सिंह ने बताया कि घर से सौ मीटर की दूरी पर बल्ली टूटने से केबल नीचे गिर गई थी। रविवार की सुबह बहनोई खेत में शौच के लिए गए। इस बीच उनका पैर फिसला और केबल के कट पर गिर गए। इस कारण करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। जब बहन कुलविंदर ने बहनोई को घर पर नहीं देखा तो वह तलाशने निकलींं। उसे बहनोई झुलसे हुए पड़े मिले मिले। बहन की चीख-पुकार सुन आसपास व गांव के लोग आ गए। बहनोई की जिंदगी की आस को लेकर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर आए अमरजीत जानकारी देते हुए रो पड़े। पत्नी, बेटे मुनेंद्र सिंह, गुरवीर सिंह भी बिलख पड़े। तिलहर इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
-
करंट लगने से युवक की मौत, भाई ने दी तहरीर
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी राजू की करंट लगने से मौत के मामले में मृतक के भाई जीशान ने सदर थाने में तहरीर दी है। राजू की तारीन टिकली में करंट लगने से मौत हुई थी। परिजनों ने बताया कि राजू चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी पत्नी नाजमा पर चार साल की बेटी अलीजा की जिम्मेदारी आ गई है। परिजनों का आरोप है कि घटना पांच बजे की है, लेकिन उन्हें सूचना देरी से दी गई और अस्पताल भी देरी से पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। करंट कैसे लगा, इस बिंदु पर जांच की जाएगी। संवाद
कवल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन