मीरानपुर कटरा के गांव फीलनगर में चोटी बनाने के कारखाने में लगी आग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के फीलनगर गांव में चोटी बनाने के कारखाने में सोमवार देर रात आग लग गई। अग्निशमन दल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माल के साथ एक बुलेट बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई।
गांव फीलनगर निवासी विजय देवल चोटी बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने घर के पास ही कारखाना लगा रखा है। इसमें तमाम कारीगर काम करते हैं। उनका बना माल दिल्ली समेत अन्य जगहों पर सप्लाई होता है। सोमवार की शाम वह कारखाना बंद कर घर चले गए। रात करीब बारह बजे उन्हें पड़ोसियों से कारखाने में आग लग जाने की सूचना मिली। उन्होंने फौरन ही दमकल विभाग को सूचना दी।
इस पर दमकल यूनिट ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में उनका करीब 15 लाख रुपये का माल, एक बुलेट मोटरसाइकिल और इन्वर्टर जल गए। संवाद