शाहजहांपुर। होली पर घर आने-जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को चलाया है। इन ट्रेनों में यात्रियों को जनरल टिकट पर भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
17 मार्च को होलिका दहन के साथ होलिकोत्सव की शुरूआत हो जाएगी। उससे पहले दूसरे शहरों में नौकरी व मेहनत मजदूरी करने वाले अपने घरों को आएंगे। जिसको ध्यान में रखकर रेलवे ने बृहस्पतिवार 10 मार्च से स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर दिया है। इनमें आनंद विहार-जोगवानी-आंनद विहार फेस्टिवल स्टेशन ट्रेन(04063/64), दिल्ली-वाराणसी (04052/51), भटिंडा-वाराणसी (04529/30), आनंद विहार-मुजफ्फरपुर(04048/47), गोरखपुर-चंडीगढ़ (04517/16), आनंद विहार-सहरसा(04411/12) आनंद विहार-जयनगर (04063/64), आनंद विहार-सीतामढ़ी (04069/70), नई दिल्ली-दरभंगा (04067/68), अमृतसर-सिवार (04077/78) शामिल हैं।
इन सभी ट्रेनों की जनरल बोगी में सामान्य टिकट लेकर सफर करने की सुविधा होगी। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि जिन होली स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है। जिनका शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। संवाद