फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रद्घांजलि दी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया। एक विचार गोष्ठी जिला कार्यालय मोहल्ला बिजलीपुरा में हुई, जिसमें कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद ने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर की राजनीतिक परिपाटी को अगर कोई धरातल पर लाया है तो वह कांशीराम हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गौड़ ने कहा कि कांशीराम की ही देन है कि आज हम लोगों में राजनीतिक चेतना जागी है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश सागर ने कहा कि कांशीराम ने भारतीय वर्ग व्यवस्था में राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया।
गोष्ठी में इमरान अली, सोनू रावत, अनुज कुमार, कुलजीत सिंह, जयंत नागपाल, प्रमोद गौतम आदि पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में शैलेंद्र कुमार भारती, राजीव गौतम, धर्मवीर, जीतराम कनौजिया, चेतराम कुशवाहा, मुस्तकीम, अरुण भारती, अरुण राना, अनुज कुमार, दाताराम, अनमोल गौतम, सुगत नागपाल, सत्यमान, छत्रपाल, सूरज गौतम, महेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला सचिव नेबाजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें