तिलहर के बंधीचक गांव में नदी में मगरमच्छ को छोड़ती वन विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
तिलहर। क्षेत्र के बधीचक गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। खेत में मगरमच्छ होने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी वन विभाग को दी गई।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।
रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से गांव के बाहर खेत में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।