फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गैर कांवड़ मार्गों पर लाइसेंसी होटल व मांस की दुकानें बंद कराने का विरोध

विज्ञापन
शाहजहांपुर में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गैर कांवड़ मार्गों पर लाइसेंसी होटलों और मांस की दुकानों को बंद कराए जाने के विरोध में सपा ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में होटल व्यवसायी और लाइसेंसी मांस विक्रेता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्री नहीं गुजरती, वहां भी लाइसेंसी शाकाहारी, मांसाहारी होटल व लाइसेंसी मांस की दुकानों को बंद कराया जा रहा है, इससे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। पुलिस की इस कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

तनवीर ने कहा कि पुलिस कांवड़ यात्रा के नाम पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ कर रही है। सपा नेता अतिउल्लाह सिद्दीकी ने सुझाव दिया कि जिन क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग नहीं है, वहां प्रशासन से निर्धारित शनिवार, रविवार और सोमवार की बंदी का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

शेष चार दिन तक दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। इस मौके पर रामवीर सिंह सोमवंशी, सत्येंद्र यादव, देवेंद्र मिश्रा, बबल किशोर वाल्मीकि, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें