फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेष चरणों का मतदान कराने के लिए एक हजार सुरक्षाकर्मी रवाना

विज्ञापन
पुलिस लाइन से बसों को रवाना करने से पहले नारियल फोड़ते एसपी एस.आनंद। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद दूसरे जिलों में होने वाले चुनाव को सकुशल कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स यहां से भेजा गया। जनपद से सीओ के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत एक हजार पुलिस कर्मियों को 21 बसों से रवाना किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी एस. आनंद ने अधिकारियों-कर्मचारियों को चुनाव डयूटी में जाने से पहले ब्रीफ किया।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दो चक्र समाप्त होने के बाद पांच चरणों का चुनाव होना शेष है। झांसी, फतेहपुर, प्रयागराज, देवरिया, वाराणसी का चुनाव जनपद के सुरक्षा कर्मी संभालेंगे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी को पूरी निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए। इसके बाद 21 बसों में पार्टी प्रभारियों को सवार कराकर एसपी एस. आनंद ने नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पार्टी इंचार्ज विदुस सक्सेना के नेतृत्व में 90 सब इंस्पेक्टर समेत एक हजार सुरक्षाकर्मी चुनाव के लिए भेजे हैं। पुलिस बल के भोजन प्रबंधन से पुलिस लाइंस से छह मेस, प्रबंधक व अनुचरों को जरूरी सामग्री के साथ रवाना किया। इस दौरान एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, चुनाव सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, आरआई रईस खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें