फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आग के संसाधन जुटाने के लिए एक करोड़ रुपये जारी

Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में 16 अप्रैल को अमर उजाला में प्रका​शित खबर। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड की घटना से राजकीय मेडिकल कॉलेज ने सबक लिया है। आग से बचाव के लिए संसाधन जुटाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। साथ ही एक करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी हो गई है। प्राचार्य के अनुसार, जल्द ही कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से मोहल्ला अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास नौ वर्षों से एनओसी नहीं है। यहां पर मात्र अग्निशमन यंत्र के सहारे व्यवस्था है। झांसी में अग्निकांड के बाद प्राचार्य ने तीन करोड़ 88 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। इसे अब जाकर मंजूरी मिली गई है। प्राचार्य ने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अफसरों से वार्ता कर कार्य को जल्द ही शुरू कराने के लिए कहा है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पहली किस्त कार्यदायी संस्था को जारी कर दी गई है। तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रधान कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें