फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहादुरगंज में पिंक शौचालय के पास से अतिक्रमण हटाने में नाकाम

Fri, 18 Apr 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार में पिंक शौचालय पास अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के बहादुरगंज में पिंक शौचालय के पास से अतिक्रमण हटाने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है। कई बार अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन थोड़े दिन बाद फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। शहर के सबसे व्यस्त बाजार में स्थित पिंक शौचालय को ढूंढ़ पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से 11 सामुदायिक और 10 सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। छह पिंक शौचालय बने हैं। बहादुरगंज में शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। यहां रोजाना ही हजारों महिलाओं का आना-जाना होता है। बाजार में अगर महिलाओं को शौचालय जाने की जरूरत महसूस हो तो इसे तलाश पाना आसान नहीं है। इसके आसपास खासा अतिक्रमण है।
पूर्व में भी जब पिंक शौचालय के आसपास अतिक्रमण की समस्या उठाई थी, तो नगर निगम ने इसे हटवा दिया था। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद अतिक्रमण फिर से हो गया। नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बहादुरगंज बाजार स्थित पिंक शौचालय के पास मिलीं सुनीता व उनकी सहेली दीप्ति ने बताया कि उन्हें जानकारी ही नहीं है कि यहां पर महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बना हुआ है। यहीं से निकल जाते हैं, लेकिन दिखता नहीं।
विज्ञापन

-
प्रति शौचालय पर 14-15 हजार का आता है खर्च
- नगर में सीएमओ ऑफिस, जिला अस्पताल, बीएसए ऑफिस, एसपी ऑफिस, खिरनीबाग रामलीला मैदान, गोविंदगंज बाजार, बहादुरगंज बाजार, जीआईसी, गांधी पार्क पास पिंक शौचालय बने हैं। प्रति शौचालय के मेंटीनेंस में किसी में 12 तो किसी में 14 से 15 हजार रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन

-
पिंक शौचालयों के पास से अतिक्रमण को हटाया गया था। अगर अतिक्रमण दोबारा किया गया तो चारों तरफ खाली कराया जाएगा। नहीं मानने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें