फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन होली की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
शाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में बुधवार परिवार के साथ पिचकारियां खरीदते बच्चे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाजारों में त्योहार के सामान की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बहादुरगंज के फुटपाथों पर दुकानें सजीं तो लोगों का निकलना कठिन हो गया। पैदल निकले लोग भी सड़कों पर रेंगते हुए आगे बढ़ सके। बहादुरगंज मुख्य चौराहा से लेकर सदर बाजार और दूसरी ओर घंटाघर-पचराहा मार्ग पर दोपहर से शाम तक कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी यातायात सामान्य बनाए रखने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन

होली पर अधिकांश घरों में कपड़ों समेत मेहमानों को परोसे जाने वाले नाश्ते का सामान खरीदा जा चुका है। इसके बावजूद किराना की दुकानों पर घी, खाद्य तेल, बेसन, मैदा, चीनी आदि लेने वालों की भीड़ रोजाना की तरह दिखी। हालांकि, सुबह के वक्त मिठाई, कपड़े और रेडीमेड की दुकानों पर बहुत कम लोग पहुंचे। इस कारण दिन में 11 बजे तक बहादुरगंज में ज्यादा भीड़ नहीं रही। इस दौरान सभी रास्तों पर आवागमन भी सामान्य बना रहा, लेकिन दोपहर का खाना खाने के बाद लोगों ने रंग, जूते-चप्पल, कचरी-पापड़ आदि बाकी बचे सामान की खरीदारी को बच्चों के साथ बाजार पहुंचना शुरू किया तो सड़कों पर रामलीला मेले के दिनों जैसा माहौल बन गया।
बाजार में होली की भीड़ पहले से हो रही थी। ऐसे में साप्ताहिक बंदी के दिन पटरी दुकानदारों ने फुटपाथों पर अपना सामान सजाया तो राहगीरों तक को निकलना कठिन होने लगा। मशीनरी मार्केट से बहादुरगंज चौराहा तक, वहां से सदर बाजार में आर्य महिला महाविद्यालय वाले चौराहे तक और पचराहा मोड़ के आगे तक दोनों ओर के फुटपाथ पटरी दुकानदारों और ठेलेवालों से घिरे रहे। जहां फुटपाथ खाली दिखे, वहां आसपास के दुकानदारों ने अपना सामान सजा लिया। सड़कों पर भीड़ और धक्कामुक्की से बचने के लिए लोगों ने छोटी सब्जी मंडी होकर चूड़ी वाली गली से सदर बाजार जाने की कोशिश की तो सब्जी मंडी के संकरे रास्ते पर आवागमन में रुकावट पैदा होने लगी।
विज्ञापन

दिखावटी साबित हुए सड़कों पर लगे बैरियर
पुलिस ने बाजारों में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा का आवागमन रोकने के लिए बहादुरगंज से जुड़ने वाले सभी रास्तों पर जगह-जगह स्लाइडिंग बैरियर लगा दिए। यह बैरियर मशीनरी मार्केट में झंडा कलां वाले चौराहे के पास, सदर बाजार की ओर बढ़ने पर आर्य महिला डिग्री कॉलेज चौराहा पर और छोटी सब्जी मंडी के आगे पचराहा मोड़ के पास लगाए गए। इसके बावजूद तमाम ई-रिक्शा वाले लकड़ी मंडी से गल्ला मंडी, जेल रोड और अन्य गली नुमा रास्तों से होकर बाजार में घुसपैठ बनाते रहे। यही नहीं, जहां बैरियर लगाए गए, उनके सामने सवारियां उतारने-चढ़ाने के फेर में ई-रिक्शा वाले जमावड़ा लगाए रहे। इस कारण लोगों को खरीदारी के बाद घर लौटते वक्त जाम जैसे हालातों से जूझना पड़ा।

ाहजहांपुर के बहादुरगंज बाजार में बुधवार को होली के लिए कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में बुधवार को बहादुरगंज में होली की खरीदारी करने उमड़े लोग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें