फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को धारदार हथियार से घायल किया, लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती परौर की कुसुमा देवी को देखते परिजन । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
परौर (शाहजहांपुर)। कुछ लोगों ने गांव मई खुर्द निवासी वृद्धा कुसुमा देवी के घर में घुसकर 31 मार्च की रात चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। वह घर में अकेली रहती है। दिल्ली से बेटे से बात नहीं होने पर शनिवार शाम उसने गांव के युवक को भेजा तो वह घायल पड़ी मिली। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल के बेटे ने घर में लूटपाट का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

70 वर्षीय कुसुमा देवी के पति प्रमोद कुमार का पांच महीने पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनका बेटा धर्मवीर दिल्ली में काम करता है। कुसुमा देवी गांव के घर में अकेली रहती है। बताते हैं कि 31 मार्च की रात अज्ञात लोग घर में घुस गए और बुजुर्ग महिला पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल कुसुमा के दो दिन तक घर से नहीं निकलने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। 48 घंटे के बाद भी बेटे धर्मवीर की बात भी मां से नहीं हो पाई।
इस बीच धर्मवीर ने शनिवार शाम गांव के युवक को अपने घर भेजा तो कुसुमा चारपाई पर गंभीर हालत में पड़ी मिलीं। इसके बाद गांव वालों की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और कुसुमा को पीएचसी कलान भेजा गया। हालत गंभीर होने पर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार को अस्पताल आए धर्मवीर ने बताया कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार किए हैं। चेहरे और कान पर चोट है। बदमाश मंगलसूत्र, पायल, कंगन, पीतल के बर्तन और नकदी भी लुटेरे ले गए हैं।
विज्ञापन

महिला के घायल होने की सूचना पर पुलिस ने उसका सीएचसी पर पीएचसी पर इलाज कराया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घर में लूटपाट की बात निराधार है। - मस्सा सिंह, सीओ जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें