फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अब इटावा की लायन सफारी में छलांग लगाएगा खुटार में मिला तेंदुए का शावक

विज्ञापन
खुटार में मिला जंगली बिल्ली का शावक। स्रोत : वनकर्मी
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव सौंफरी के पास कुएं से मिला तेंदुए का शावक इटावा की लायन सफारी भेज दिया गया है। शावक की मां का पता नहीं चल सका है। जांच में वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

तेंदुए का छह माह का शावक 22 नवंबर की रात गांव सौंफरी के पास राजा वर्मा के खेत में बने कुएं में गिर गया था। 23 नवंबर की सुबह लोग कुएं के पास आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो शावक पड़ा देखा था। कई घंटों की मशक्कत के बाद शावक को कुएं से निकाल लिया गया था। इसके बाद शावक को रेंज कार्यालय मैलानी में रखा गया था। संवाद

मादा तेंदुए की तलाश के दौरान मिला जंगली बिल्ली का शावक
खुटार। गांव सौंफरी में जिस जगह कुएं में तेंदुए का शावक मिला था, उससे 300 मीटर दूर गन्ने के खेत से जंगली बिल्ली का शावक मिला है। शावक को रेंज कार्यालय ले जाकर देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन


रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शावक को इलाज और देखरेख के लिए रेंज कार्यालय लाया गया है। शावक का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उस जगह के आसपास छोड़ा जाएगा, जहां वह मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें