फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैमहरिया में फायरिंग की घटना में दूसरे दिन भी नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव कैमहरिया में बच्चों के विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग के मामले में दूसरे दिन भी कार्रवाई नहीं की गई। पहले घटना की जानकारी से इन्कार करने वाली पुलिस अब गाली-गलौज और धक्कामुक्की की तहरीर मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कैमहरिया में 11 फरवरी को बच्चों के विवाद के बाद परिजन भी भिड़ गए थे। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग की थी। जिस पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप है, वह पहले भी कई मामलों में विवादित रह चुका है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया था कि कैमहरिया में कोई घटना नहीं हुई है। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि तहरीर मिली थी, लेकिन गाली-गलौज और धक्कामुक्की का आरोप था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते कार्रवाई नहीं की गई
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जांच की जानी थी, लेकिन किसी कारणवश गांव नहीं जा सका। रात में गांव जाकर जांच की जाएगी। फायरिंग की पुष्टि होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें