पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीम ने क्षेत्र के तीन-चार अन्य युवकों से भी पूछताछ की है। इस दौरान मीडिया को कार्रवाई से दूर रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विवेक मोबाइल और सोशल साइट के जरिये बेंगलुरू में नकली करेंसी का काम करने वालों के संपर्क में था।
एसपी नगर सुधीर जायसवाल ने बताया कि एनआईए बंगलूरू की टीम ने बंडा से विवेक ठाकुर को नकली करेंसी के निर्माण और विक्रय के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।