- नौगमा मुबारिकपुर के पास मुख्य हाईवे पर हुआ हादसा
- कस्बा कलान के रहने वाला थे पप्पू खां और रजा मोहम्मद
- पप्पू की एक साल पहले ही हुई थी शादी, पत्नी हुई बेसुध
कस्बा कलान निवासी दो युवक किसी काम से जलालाबाद गए थे। इस दौरान नौगमा मुबारिकपुर के पास मुख्य हाईवे पर बाइक पेड़ से टकरा जाने से दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
कस्बा कलान निवासी पप्पू खां (24) और थाना क्षेत्र के गांव वननाई निवासी रजा मोहम्मद बुधवार को बाइक से जलालाबाद किसी काम से गए थे। वहां से लौटते हुए नौगमा मुबारिकपुर के पास मुख्य हाईवे पर रात आठ बजे बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चला रहे पप्पू और पीछे बैठे रजा बुरी तरह घायल हो गये। दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। पप्पू का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और एक बच्चा भी है। उसकी पत्नी फिजा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह बेसुध हो गई। वहीं रजा मोहम्मद के एक पांच वर्ष का पुत्र है। उसकी पत्नी भी पति के गम में बदहवास हो गई है।
बोलेरो की टक्कर से युवक घायल
पुवायां। गांव गुलौली निवासी गयाप्रसाद बृहस्पतिवार को किसी काम से शाहजहांपुर गए थे। वापस घर जाने के लिए वह पुवाया आए। वाहन से उतर कर रोड क्रास करते समय उन्हें एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पुवाया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।