फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे हुलासनगर फाटक पर लगा दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मीरानपुर कटरा इलाके में स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। सोमवार को भी जाम लगने से करीब दो घंटे हाईवे पर वाहनों का संचालन थमा रहा। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मीरानपुर कटरा चौराहे से ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज का निर्माण चलने से रोड संकरा हो गया है। दूसरे सड़क टूटी होने के साथ गहरे गड्ढे हैं। इसकी वजह से वाहन रेंगकर निकलते हैं। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की वजह से रोड पर वाहनों की संख्या ज्यादा रही। दोपहर करीब एक बजे रेलवे फाटक बंद होने के बाद कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। रोडवेज बस चालकों और छोटी गाड़ियों वालों ने जल्दबाजी के चक्कर में अपने वाहन इधर-उधर से घुसा दिए। फाटक खुुला तो वाहन रेंगने शुरू हुए। मगर ट्रैफिक निकल पाता इससे पहले ट्रेन आने पर फाटक फिर बंद हो गया। इससे दो बजे करीब जाम और बढ़ गया। इसके बाद तो रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। फाटक पर तैनात पुलिस को वाहन इधर-उधर कराने में पसीना छूट गया, लेकिन जाम नहीं खुला। इसके बाद पुलिस ने मीरानपुर कटरा मुख्य चौराहे से बरेली की ओर जाने वाहनों को फर्रुखाबाद हाईवे से जैतीपुर होकर निकाला। बरेली की ओर से आने वाले हल्के वाहन खैरपुर होकर निकाले गए। अपराह्न करीब तीन बजे शाम खुला सका। मगर शाम करीब पांच बजे हुलासनगरा फाटक पर फिर जाम लग गया, जो देर शाम तक खुला।
रोजा में हाईवे आधा घंटे रहा जाम
शाहजहांपुर। रोजा में सोमवार को हाईवे करीब आधा घंटे जाम रहा। सुबह करीब दस बजे रोजा ओवरब्रिज पर चढ़ते धान से भरी ट्राली खराब हो गई थी। ट्रैक्टर ट्राली खड़ी होने से आधा रोड बंद हो गया, जिससे जाम लगने लगा। छोटे वाहनों के बेतरतीब घुसने से कुछ ही देर में वाहनों की लाइनें लग गईं। मौके पर मौजूद पुलिस जाम खुलवाने की कोशिश करती रही। ठीक होने पर ट्रैक्टर-ट्राली को करीब आधा घंटे बाद हटवाया जा सका, जिसके बाद ट्रैफिक चालू हो सका। हालांकि काफी देर तक वाहन रेंगकर चलते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें