फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौआ के पास लगी आग से कई एकड़ नरई हुई राख

विज्ञापन
खुटार के गांव इटौआ में आग लगने से जलती नरई - फोटो : KHUTAR
विज्ञापन
खुटार। गांव इटौआ के पास रविवार को दोपहर बाद अचानक आग लग जाने से कई किसानों के खेतों में खड़ी नरई जलकर राख हो गई। तिकुनियां निवासी अवधेश वाजपेयी के खेत में खड़ी गन्ने की तीन बीघा पेड़ी भी जलकर नष्ट हो गई। आसपास के कई गांवों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। इससे कई लोगों की गेहूं की फसल जलने से बच गई।
विज्ञापन

गांव इटौआ के लोगों ने बताया कि किसी ने बीड़ी पीकर खेत में डाल दी। इससे खेत में पड़ी नरई में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख गांव इटौआ, नगरा और सौंफरी के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग को बुझाया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक खुटार के तिकुनियां निवासी प्रशांत शुक्ला के खेत में खड़ी चार एकड़, नगरा निवासी सत्यदेव की सात बीघा सहित कई किसानों की नरई जलकर राख हो गई।
इसके अलावा अवधेश वाजपेयी के खेत में खड़ी तीन बीघा गन्ने की पेड़ी भी जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाकर गांव इटौआ निवासी ओमप्रकाश वर्मा के गेहूं जलने से बचा लिए। आग बुझने के बाद यूपी-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें