फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-काशी की संपत्तियां मंदिरों को देकर सद्भाव की अनूठी मिसाल बनाएं मुसलमान : परविंदर सिंह

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करते अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने कहा कि यदि देश के मुस्लिम नेता मथुरा और काशी की विवादित संपत्तियां स्वेच्छा से मंदिरों को दान कर दें तो इससे सद्भाव की ऐसी अनूठी मिसाल कायम होगी। जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आए आयोग के सदस्य ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सरकार ने अल्पसंख्यकों के हित में कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, इतिहास गवाह है कि मुगल काल में देश के तमाम मंदिर ध्वस्त कर उनकी नीवों पर मुस्लिम स्मारक खड़े किए गए। इसके बावजूद उन सभी को हटाकर देवालयों की स्थापना करना संभव नहीं है, लेकिन अयोध्या की तरह मथुरा, काशी हिंदुओं की आस्थाओं के उद्गम स्थल हैं। वहां की विवादित संपत्तियां मंदिरों को हस्तांतरित करने की वह मुस्लिमों से प्रार्थना करते हैं। ऐसा होने पर गंगा-जमुनी तहजीब का नए सिरे से विकास होगा। चूंकि, सरकार अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। इसलिए मुस्लिम समाज के लोगों को भी बहुसंख्यकों के साथ सहयोग की भावना को लेकर आगे आना चाहिए।
उन्होंने बताया कि एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी समेत प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्हें मदरसों का नियमित निरीक्षण कर वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, रोजा गुरुद्वारा के सामने से ट्रांसफार्मर समेत अवैध कब्जे हटाने और साठा धान की खेती के लिए नियमों की परिधि में किसानों के हित में अनुकूल निर्णय करने आदि दिशा-निर्देश दिए हैं। बताया कि बंडा क्षेत्र से गत पांच मई को अल्पसंख्यक समुदाय की बालिका लापता होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर उसकी तलाश के लिए आईजी से वार्ता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें