शाहजहांपुर के खुटार में गुरुवार की सुबह खुटार-गोला हाईवे पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उधर से गुजरे राहगीरों ने इसकी सूचना खुटार पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस का मानना है कि किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।