फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी करने हरियाणा गए छह श्रमिक लापता, दी गई तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार क्षेत्र और जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र से हरियाणा में काम करने गए श्रमिकों से परिवार के लोगों का संपर्क नहीं हो रहा है। परेशान एक श्रमिक के भाई ने पुलिस ने मदद की गुहार की है। खुटार के गांव जादौपुर कलां निवासी फिरासत ने पुलिस को बताया कि छह नवंबर को उनके भाई सखावत, नजाकत और जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रायपुर निवासी उस्मान, सदर हुसैन, रियासत, फुरकान के साथ मजदूरी करने हरियाणा गए थे।
विज्ञापन

बाद में उसका अपने भाइयों और अन्य लोगों से कोई संपर्क नहीं हो सका। आठ नवंबर को भाई नजाकत के मोबाइल नंबर से उसके पास फोन आया और फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कॉल कट गई। उन्होंने फोन लगाया तो अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ई-रिक्शा चालक बताकर फोन को ई-रिक्शा पर पड़ा होने की बात कही। इसके बाद कोई सही जवाब नहीं दिया। भाइयों का कोई पता नहीं लगने से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। इससे परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका है।
मंगलवार को फिरासत ने पुलिस को तहरीर देकर लापता भाई और उनके साथियों का पता लगाने की मांग की है। फिरासत के परिवार के लोग भी श्रमिकों की जानकारी जुटाने के लिए हरियाणा जाने की सोच रहे हैं, लेकिन हरियाणा में श्रमिक किस स्थान पर हैं, इसकी जानकारी नहीं होने से परिवार वाले परेशान हैं। पुलिस ने फिरासत को मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें