फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर धारदार हथियार से वार कर ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
तिलहर सीएचसी पर मृतक को वेद प्रकाश के मामले की जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव भुडेली के रहने वाले वेदप्रकाश वर्मा (55) के सिर पर कुछ हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ वेदप्रकाश को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। बेटे संतोष ने परिवार के ही कुछ लोगों पर हमले का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे गांव भुडेली निवासी वेदप्रकाश वर्मा लघुशंका के लिए घर के बाहर निकले थे। तभी सड़क पर खड़े हमलावरों ने उन्हें घेर कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर धारदार हथियार मारने पर वेदप्रकाश चीखते हुए सड़क पर गिर गए। पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटे संतोष और रामवीर भागते हुए घर से निकलकर बाहर आए। लोगों को आता देखकर हमलावर अंधेरे में भाग गए। खून से लथपथ वेदप्रकाश को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संतोष कुमार ने बताया कि उसके पिता का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि कुछ दिनों में कोई विवाद नहीं हुआ था। घर के बाहर उसके पिता के सिर पर हमलावरों ने संभवतया कुल्हाड़ी से वार कर जान ले ली। वेदप्रकाश का बड़ा बेटा जगवीर सेना में है। हत्या की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडेय और थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंच गए और परिजनों से बातचीत की। रात तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे ने बताया कि भुडेली गांव के वेदप्रकाश की हमले में मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें