फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की हत्या की योजना बनाते चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। ग्राम प्रधान की हत्या की योजना बना रहे चार आरोपियों को बंडा पुलिस ने पकड़कर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के पास से बंदूक, तमंचे और हत्या करने के लिए एडवांस लिए गए 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बंडा पुलिस के अनुसार 17 नवंबर को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव सिंगापुर कुरसंडा के प्रधान लालाराम की हत्या की दो लाख रुपये में सुपारी दी गई है। चार लोग प्रधान की हत्या करने के लिए गांव के पास गन्ने के खेत में बैठे योजना बना रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने गन्ने घेराबंदी कर गांव सिंगापुर कुरसंडा के रामसनेही, रामसनेही के पुत्र आकाश, कश्मीर और जनपद लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के बसखेड़ा निवासी शिवरतन लाल को गिरफ्तार कर लिया।
थाने लाकर पूछताछ की गई तो रामसनेही ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में उनका पुत्र कश्मीर सिंह लालाराम से चुनाव हार गया था। इसी रंजिश को लेकर उसने अपने रिश्तेदार शिवरतन को बुलाया और प्रधान को मारने के लिए दो लाख रुपये में सुपारी तय हुई थी। एडवांस के तौर पर शिवरतन को 25 हजार रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामसनेही को हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह पैरोल पर बाहर है। आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी बंदूक, तीन तमंचे, 25 हजार रुपये, 32 कारतूस, पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से आरोपी जेल भेजे गए हैं।
बंडा के गांव सिंगापुर कुरसंडा के प्रधान की हत्या की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से सुपारी के रूप में एडवांस दी गई राशि, तमंचे, बंदूक आदि बरामद की गई है।
विज्ञापन

संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें