पैना बुजुर्ग स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के निर्माण स्थल पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने सोमवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के साथ पैना बुजुर्ग पहुंचकर कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के निर्माण कार्य को लेकर नींव पूजन किया। सांसद ने पहली ईंट लगाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि पैना बुजुर्ग स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल तीस बेड का बन रहा है। इसकी लागत 101 करोड़ रुपये है। इसका कुछ समय पहले शिलान्यास किया गया था। अब अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए नींव रखी गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल बनने से हजारों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके बाद सांसद अरुण सागर ने कटरा विधानसभा के खुदागंज ब्लाक स्थित सुराही गांव पहुंच एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र वाल्मीकि, अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद