कांट के माता शीतला देवी के प्राचीन मंदिर में हवन करते श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर कमेटी
कांट। माता शीतला देवी के प्राचीन मंदिर में हर साल की तरह सोमवार को चैत्र माह की दशमी तिथि पर चराइन का मेला लगा। मेले में श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए सुबह से पहुंचने लगे। उन्होंने देवी मां की पूजा-अर्चना की। बाद में बच्चों के मांगलिक कार्य कराकर दुकानों से खरीदारी की। इस बीच मंदिर के बाहर यज्ञ हुआ। इसमें मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा व अन्य भक्तों ने आहुति दी और देवी मां से सभी की सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर विधायक अरविंद कुमार सिंह, विमल वाजपेयी, वीरेंद्र कश्यप, संजय चतुर्वेदी, अवनीश अग्निहोत्री, आदित्य तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद