फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सराहे गए मुस्कान और प्रेमपाल के मॉडल

विज्ञापन
तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के बारे में छात्रों से पूछताछ करती शि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। एलबीजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में छात्रा मुस्कान और जूनियर वर्ग में छात्र प्रेमपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य छात्र-छात्राओं के मॉडल भी सराहे गए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुई विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल संशोधन, पवन चक्की, कोविड-19 वायरस की जानकारी, वैक्सीन इस्तेमाल से संबंधित प्रदर्शनी और यातायात के नियमों में तकनीक का उपयोग आदि विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी को आगंतुकों ने खूब सराहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी मॉडल के बारे में दर्शकों को जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान निर्णायक मंडल में आरबीएम इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज भास्कर, दल सिंह, अशोक कुमार एवं भगवानदीन ने उत्कृष्ट एवं आधुनिक पद्धति पर आधारित मॉडलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित किया।
सीनियर वर्ग में छात्रा मुस्कान ने प्रथम, छात्र सुमित कुमार ने द्वितीय और विवेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में छात्र प्रेमपाल ने प्रथम, शोभित सागर ने द्वितीय तथा पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके शुक्ला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विमला कुमारी और शिशु शिक्षा निकेतन की प्रधानाचार्य साधना सक्सेना ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक आशीष कुशवाहा और सह संयोजक रामकशोर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उपप्रधानाचार्य ब्रज पाल ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक डॉ. अनिल कुमार, ललित कुमार, रविंद्र यादव, भारत भूषण, प्रियंका सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें