शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के पतराजपुर गांव में लगने वाले साप्ताहिक नखासा में भैंस बेच कर घर जा रहे ग्रामीण की जेब से कुछ लोग 70 हजार रुपये निकाल ले गए।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव फत्तेपुर सूर्य निवासी श्रीपाल ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि नखासा में भैंस को 70 हजार में बिक्री कर रुपये अपनी जेब में रख लिए और ऑटो से घर लौट रहे थे। हमजापुर के पास जेब टटोलने पर रकम गायब मिली। उस समय ऑटो में चालक के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। ऑटो में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर वह गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ऑटो से कूदकर खेतों की ओर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद