फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से लड़ाई की तैयारी के लिए मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर मॉक ड्रिल करता स्टाफ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर मॉकड्रिल कराया गया। इस दौरान स्टाफ को मरीजों को भर्ती कराने से लेकर उनका इलाज करने के तरीके बताए गए। नोडल अफसरों ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मॉकड्रिल कराई गई। कोरोना की तीसरी लहर में मरीज को किस तरह से भर्ती किया जाना है, किस हालत में कौन सी दवा दी जानी है, मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया। डॉ. अखिलेश व सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा के निर्देशन में हुई मॉकड्रिल में सभी चिकित्सकीय उपकरणों का इस्तेमाल करके भी देखा गया।
डीजीएमएच से डॉ. कुमार गुंजन एसएमओ डब्ल्यूएचओ, सह-नोडल पीआईसीयू डॉ. सत्येंद्र, डीजीएमई से डॉ. मोहम्मद शादाब ने संपूर्ण मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर मॉकड्रिल की गई।
विज्ञापन

सभी उपकरणों को संचालित कर देखा गया। स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया है। मेडिकल कॉलेज में तीसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में बेड, दवाएं उपलब्ध हैं। वेंटिलेटर को ऑपरेट करने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें