फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: दूसरे दिन भी नही हुआ कोई नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश के उच्च सदन अर्थात विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के चुनाव को लेकर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। हालांकि इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा और वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार को चुनाव लड़ने के लिए शहर के मोहल्ला बंगस निवासी मोईन सफदर खां और पुवायां से भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता ने नामांकन कक्ष जाकर वहां से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें